अदाकारा पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) इन दिनों एजाज खान (Eijaz Khan) संग अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में पवित्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने वालों पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं.
वीडियो में वो कह रही हैं 'किसी की लाइफ में क्या हो रहा है कुछ फर्क ही नहीं पड़ता. बस आओ, सीधा गालियां देना शुरू कर दो. हम ट्विटर पर तुम्हारी गालियां सुनने के लिए बैठे हुए हैं?' ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है.