स्टर्लिंग का दम, 328 रन भी कम... आयरलैंड की जीत, इंग्लैंड की सीरीज़

Updated : Aug 05, 2020 10:20
|
Editorji News Desk

वर्ल्ड नंबर वन टीम इंग्लैंड ने वनडे सीरीज़ में अपनी जिस क्लीन स्वीप जीत की कल्पना की होगी, आयरलैंड ने उस पर पानी उड़ेल दिया. साउथैम्प्टन के मैदान से इंग्लिश कप्तान इयॉन मॉर्गन का रन अफेयर दिखा. वो आयरलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे शतक ठोकने वाले एकमात्र बल्लेबाज़ बने. और, इसके दम पर इंग्लैंड ने 328 रन का बहुत बड़ा टोटल भी खड़ा किया. लेकिन, ये सब फीके पड़ गए जब आयरलैंड ने 1 गेंद पहले ही 329 रन के लक्ष्य को भेद दिया. इंग्लिश कप्तान मॉर्गन के शतक का जवाब आयरिश कप्तान ने अपने शतक से दिया. और जो कसर बाकी रह गई उसे मैच के हीरो बने पॉल स्टर्लिंग ने अपनी 142 रन की सबसे बड़ी वनडे पारी से पूरा कर दिया. नतीजा ये हुआ कि आयरलैंड ने 3 वनडे की सीरीज़ के आखिरी मैच को 3 विकेट से जीत लिया. 2011 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद ये दूसरी बार है जब इंग्लैंड की टीम 320 प्लस का स्कोर खड़ा कर आयरलैंड से हारी है. मतलब ये कि, इंग्लैंड का सीरीज़ पर कब्जा 2-1 से ही हो सका.

eoin morganENGvsIREपॉल स्टर्लिंग

Recommended For You