कश्मीर में राष्ट्रपति शासन बढ़ा, राज्यसभा ने भी लगाई मुहर
Updated : Jul 01, 2019 23:17
|
Editorji News Desk
जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की मियाद और बढ़ा दी गई है, संसद ने भी पूरी तरह से इसपर अपनी मुहर लगा दी है. सोमवार को राज्यसभा ने भी जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी. यानि अब अगले 6 महीने के लिए जेके में राष्ट्रपति शासन और बढ़ गया है, ये फैसला 3 जुलाई से प्रभावी होगा. इसके साथ ही राज्यसभा ने जम्मू और कश्मीर रिजर्वेशन अमेंडमेंट बिल 2019 को भी ध्वनिमत से पारित कर दिया. यह दोनों प्रस्ताव पिछले शुक्रवार को ही लोकसभा से पारित हो चुके हैं.
Recommended For You