Bigg Boss 13 की मशहूर जोड़ी पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) अपने नए म्यूजिक एल्बम को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका नया सॉन्ग 'रंग लगेया' (Rang Lageya) रिलीज होते ही धूम मचा रहा है. रिलीज होने के एक दिन बाद ही इस गाने को 2 मिलयन यानी 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फैन्स इस रोमांटिक जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर देखकर काफी उत्साहित हैं. वीडियो में पारस और माहिरा की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है. गाने को मोहित चौहान और रोचक कोहली ने अपनी आवाज दी है.