Paralympic: विनोद कुमार के ब्रॉन्ज मेडल पर सस्पेंस बरकरार ! मेडल सेरेमनी 30 अगस्त तक सस्पेंड

Updated : Aug 30, 2021 13:06
|
Editorji News Desk

रविवार को पैरालंपिक (Paralympic) में भारतीय एथलीट विनोद कुमार (Vinod Kumar) की जीत की खुशी कुछ देर बाद तब गम में बदल गई जब आयोजकों ने विनोद का रिजल्ट होल्ड पर रख दिया. माना जा रहा है कि डिसऑर्डर (disorder) के क्लासिफिकेशन (classification) पर विरोध के चलते ये फैसला लिया. हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि किस आधार पर विनोद के क्लासिफिकेशन को चुनौती दी गई है और किसने दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजकों ने 22 अगस्त को ही विनोद का क्लासिफिकेशन किया था.

दरअसल, डिस्कस थ्रो की F-52 कैटेगरी में वे एथलीट भाग लेते हैं, जिनके मसल्स कमजोर होते हैं, उनके न के बराबर मूवमेंट होते हैं, हाथों में विकार होता है या फिर पैर की लंबाई में अंतर होता है, जिस वजह से खिलाड़ी बैठकर हिस्सा लेते हैं. 

बता दें कि, BSF के 41 साल के जवान ने 19.91 मीटर दूर चक्का फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया था. फिलहाल, पदक समारोह भी 30 अगस्त की शाम तक स्थगित कर दिया गया है.

Paralympic

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video