बिहार: सारण में BJP सांसद के यहां खड़े दर्जनों एंबुलेंस, पप्पू यादव की छापेमारी

Updated : May 07, 2021 23:58
|
Editorji News Desk

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बिहार के सारण जिला में एक परिसर में छापेमारी कर दर्जनों खड़ी एंबुलेंस को पकड़ा. छापेमारी के दौरान पता चला कि ये परिसर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राजव प्रताप रूडी का है और सभी एंबुलेंस सांसद निधी के पैसे से खरीदी गई थीं. लेकिन बेकार खड़ी रहने के कारण पप्पू यादव ने कई सवाल उठाए. पप्पू यादव ने एक वीडियो भी शेयर किया है और पूछा है कि किसेक निर्देश पर सभी एंबुलेंस को छुपाकर रखा गया था. वहीं दूसरी तरफ जहां बिहार में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है और दूसरी तरफ राजीव प्रताप रूडी ने ऊटपटांग सा जवाब दिया. रूडी ने कहा कि पप्पू यादव आप मधेपुरा जाकर राजनीति करें, ये सभी एंबुलेंस ड्राइवर न होने के कारण खड़े हैं. साथ ही ये भी कहा कि अगर पप्पू यादव ड्राइवरों का इंतजाम करवाते हैं तो सारण में वो एंबुलेंस चलवा देंगे. लेकिन सवाल अब भी यही है प्रदेश में सरकार किसकी है और सत्ता में कौन पदस्थ है. ऐसे में पप्पू यादव पर ही पलटवार करना कितना जायज है.

ambulanceBiharcoronavirusRajiv Pratap RudyPappu Yadav

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'