अगर आप नेचुरल तरीके से विटामिन ए और सी के लेवल को बढ़ाने के तरीके ढूंढ रहे हैं तो उसका एक बेहतरीन जवाब है-पपीता. जी हां, पपीता एक ऐसा फल है जो आपको कहीं भी आसानी से मिल जाएगा, ये पोषण से भरपूर तो है ही इसमें बहुत से औषधीय गुण भी हैं.
पपीते से शरीर को विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है जो सफेद रक्त कोशिकाओं को बनने में मदद करता है और संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर को शक्ति देता है. यहां तक कि WebMD का भी कहना है कि एक बड़े पपीते में लगभग 235 मिलीग्राम विटामिन सी होता है जो आपके रोज के खाने में शामिल मात्रा से 2 से तीन गुना अधिक है.
पपीता कच्चा हो या पका हुआ दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. पपीते में पापैन नाम का एन्ज़ाइम होता है जो डाइजेशन को आसान बनाता है. इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन, विटामिन ई और फोलेट जैसे तत्व क़ब्ज़ से भी राहत दिलाते हैं.
स्वाद के साथ गुणों से भरपूर पपीता स्किन के लिए भी वरदान है. ये बढ़ती उम्र के निशान को भी कम कर सकता है. बहुत अधिक पके हुए पपीते को फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. पपीते में मौजूद फाइबर्स वज़न घटाने में भी कारगर हैं.
लेकिन फायदों के बीच ये भी ध्यान जरूर रखें कि जहां पके हुए पपीते को ऐसे ही खाया जा सकता है तो वहीं कच्चा पपीता को खाने से पहले जरूर पका लें.