टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी(Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है. पलक की डेब्यू फिल्म 'रोजी द सैफरॉन चैप्टर' (Rosie the Saffron Chapter) का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में कोई विजुअल नहीं दिखाए गए हैं, ये बस आवाज़ और टेक्स्ट पर बेस्ड है. फिल्म में पलक के अलावा अरबाज खान और मल्लिका शेरावत भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.