पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और सनम सईद स्टारर सीरियल 'जिंदगी गुलज़ार है' (Zindagi Gulzar Hai) अब जल्द ही भारतीय टेलीविजन पर दिखाई देने वाला है. Zee Tv चैनल ने ऐलान किया है कि 5 जून 2021 से यह सीरियल टीवी पर री-टेलीकास्ट किया जाएगा. ऐसा फैंस की भारी डिमांड के चलते हुआ है.
'जिंदगी गुलज़ार है' सीरियल को आप दोपहर 12 से 2 बजे तक टीवी पर देख पाएंगे. शो के प्रोमो से फवाद खान और सनम सईद के प्रोमोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा गया, 'लेकर अपना दिल जीतने वाला अंदाज, आ रहा है आपसे मिलने जारून #OnDemand.' दूसरे प्रोमो में लिखा गया, 'कशफ की इसी सादगी से भरी कहानी को, आपके लिए लेकर आ रहे हैं हम #OnDemand.'