इंग्लैंड दौरे पर बीवियों को नहीं ले जा सकेंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स

Updated : Jun 16, 2020 14:21
|
Editorji News Desk

अगले महीने से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे पर पाक क्रिकेटर्स अपनी बीवियों या परिवारजनों को नहीं ले जा सकेंगे. PCB ने ये फैसला कोरोना के खतरे को देखते हुए लिया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड स्पेशल विशेष चार्टर्ड फ्लाइट पर पांच लाख पाउंड खर्च कर रहा है जिससे 29 क्रिकेटर और 14 अधिकारी पाकिस्तान से इंग्लैंड आयेंगे. PCB के सूत्र के मुताबिक , बोर्ड ने खिलाड़ियों को साफ तौर पर कहा है कि उनके परिवार उनके साथ नहीं जा सकते. क्योंकि वहां जाकर भी उन्हें अलग ही रहना पड़ेगा. पाकिस्तान टीम का ये दौरा सितंबर तक का होगा, जिसमें 3 टेस्ट और 3 T20 खेले जाएंगे.

 

PCBPakistan cricket boardपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डPAKvsENG

Recommended For You