दुनियाभर में वेडिंग फोटोशूट (Wedding Photoshoot) का चलन काफी बढ़ गया है. कपल कोशिश करते हैं कि उनका फोटोशूट बाकी सबसे अलग दिखे और कुछ अलग करने के चक्कर में मुसीबत में फंस जाते हैं ऐसा ही कुछ एक पाकिस्तानी कपल (Pakistani Couple) के साथ भी हुआ है. जिन्होंने हाल ही में अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिनमें ये कपल शेर के बच्चे के साथ फोटोशूट करता हुआ नज़र आ रहा है.
इन तस्वीरों को सबसे पहले स्टूडियो अफजल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. जो एक लाहौर स्थित फोटो स्टूडियो है. इन इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेर के बच्चे को प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया गया था और हैशटैग शेर दी रानी लिखा गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग उठने लगी. हालांकि बाद में स्टूडियो में सफाई देते हुए कहा किया कि यह लायन कब उनका नहीं है और ना ही उसे बेहोश किया गया है