पाक SC का आदेश, ISI क़ानून के दायरे में रहकर काम करे
Updated : Feb 06, 2019 18:17
|
Editorji News Desk
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने ISI और पाकिस्तान सेना पर लगाम कसने की कोशिश की है. इमरान सरकार को आदेश देते हुए अदालत ने कहा है कि ISI क़ानून के दायरे में रहकर काम करे. यही नहीं सरकार को कोर्ट ने कहा कि वो नफ़रत, चरमपंथ और आतंकवाद फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. यही नहीं अदालत ने आर्मी पर भी नकेल कसने की कोशिश में ऑर्डर दिया है कि उसके सदस्य किसी राजनीतिक गतिविधी में भाग नहीं ले सकते.
Recommended For You