'चांद तोड़कर लाने जैसा है' पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना
Updated : Jul 04, 2019 11:27
|
Editorji News Desk
अक्सर प्यार मोहब्बत में लोग चांद तोड़ने की बातें करते हैं. पाकिस्तान के लिए ये बात फिलहाल क्रिकेट में लागू होती दिख रही है. आप पूछेंगे कैसे तो जनाब समीकरण ही कुछ ऐसा है. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच में पहले बैटिंग करना जरूरी है. यानि पहले बॉलिंग की तो सेमीफाइनल का सपना वहीं स्वाहा हो जाएगा. और, अगर उसने पहले बैटिंग की तो 4 तरीके होंगे सेमीफाइनल में पहुंचने के. पहला, वो 308 रन बनाए और इतने ही रन से मुकाबला भी जीते. दूसरा, वो 350 रन बनाए और 311 रन से मुकाबला जीते. तीसरा, वो 400 स्कोर बनाए और 316 रन से मैच जीते. चौथा और आखिरी समीकरण ये है कि वो स्कोर बोर्ड पर 450 रन लगाए और 321 रन से मुकाबला अपने नाम करे.
Recommended For You