इमरान के बाद पाक के राष्ट्रपति को भी कोरोना, दूसरी लहर से हालात बिगड़े

Updated : Mar 30, 2021 09:24
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान (Prime Minister Imran Khan ) के बाद अब राष्ट्रपति आरिफ अल्वी (President Arif Alvi) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने भी चीनी वैक्सीन (Chinese vaccine) की पहली डोज ली है. खुद अल्वी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं. अल्लाह सभी कोविड प्रभावितों पर रहम करे. मैंने वैक्सीन की पहली डोज ले ली थी, लेकिन दूसरे डोज के बाद एंटीबॉडी बनना शुरू होता है, जोकि अगले सप्ताह लगने वाला है. कृपया सावधानी बरतें. वैसे पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों फिर से उछाल देखा जा रहा है. जिसके मद्देनजर राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) के अलावा पूर्वी पंजाब प्रांत के अति संवेदनशील इलाकों में एक अप्रैल से दो हफ्ते के आंशिक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है.

Pakistan presidentimran khan coronacorona news

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?