पाकिस्तान के ओपनर आबिद अली वनडे और टेस्ट डेब्यू पर शतक जमाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं. ये कामयाबी उन्हें श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में मिली. आबिद ने इस टेस्ट में नाबाद 109 रन बनाए. इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में अपने वनडे डेब्यू पर भी आसिफ ने शतक जड़ा था. वर्ल्ड क्रिकेट में वनडे और टेस्ट डेब्यू पर शतक जमाने वाले आबिद दूसरे क्रिकेटर हैं. उनसे पहले इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर इनीड बेकवेल ये कमाल कर चुकी हैं.