पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने दिग्गज बॉलीवुड एक्टर राज कपूर और दिलीप कुमार की हवेलियों को खरीदने के लिए 2.35 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. खैबर पख्तूनख्वा राज्य के मुख्यमंत्री महमूद खान ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. सरकार द्वारा खरीदे जाने के बाद दोनों हवेलियों को म्यूजियम में बदला जाएगा. राज कपूर की हवेली को उनके दादा दीवान बशेश्वर नाथ कपूर ने बनवाया था जो कि किस्सा ख्वानी बाजार में है और इसी इलाके में दिलीप कुमार की भी पुश्तैनी हवेली है.