बॉर्डर इलाकों में में सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के बीच भारत में अस्थिरता फैलाने के लिए पाकिस्तान कई तरह के पैंतरे निकाल रहा है. पाकिस्तान सीमा पर निगरानी करने और हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए बहुत प्रभावी ढंग से ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है. पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर वर्ष 2019 में 167 बार ड्रोन देखे गए थे, जबकि 2020 में इस मोर्चे पर 77 बार ड्रोन देखे गए. BSF DG राकेश अस्थाना ने कहा कि ड्रोन के जरिये हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और नशीले पदार्थ गिराने की घटनाएं हुई हैं. और ये घटनाएं ज्यादातर पंजाब और जम्मू सेक्टर में हुई हैं.