पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जुलाई में होने वाले नेशनल टीम के नीदरलैंड्स दौरे को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है. पीसीबी ने ये फैसला कोरोना वायरस के चलते डच सरकार के सभी इवेंट पर 1 सितंबर तक रोक लगाए जाने की वजह से लिया है. पाकिस्तान को नीदर्लैंड्स दोरे पर 3 वनडे 4, 7 और 9 जुलाई को खेलने थे. दोनों देशों की क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज़ के टलने पर दुख जताते हुए कहा कि ये फैसला खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और फैंस के हित में है.