पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ Series) के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाली सीरीज आखिरी क्षणों में सुरक्षा कारणों से रद्द (Called off) कर दिया गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस सीरीज को भविष्य में आयोजित करने की बात कह रहा है. इस जानकारी को देने में भी PCB की किरकिरी हो गई क्योंकि उसने ट्वीट में अंग्रेजी शब्द का गलत इस्तेमाल किया.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार को जब इस जानकारी के लिए ट्वीट किया तो उसने ट्वीट में ‘Full Proof Security’ लिखना था लेकिन ‘Fool Proof’ लिख दिया गया. इसी को लेकर कुछ यूजर्स उसे ट्रोल कर रहे हैं. बता दें कि न्यूजीलैंड टीम को 18 साल बाद पाकिस्तान की सरजमीं पर कोई सीरीज खेलनी थी.