पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब (Chand Nawab) का ये वायरल वीडियो कौन भूल सकता है..ये वीडियो पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी खासा मशहूर हुआ था. यहां तक कि एक बॉलीवुड फिल्म बजरंगी भाईजान का एक कैरेक्टर ही चांद नवाब की शख्सियत पर ही आधारित था, वही चांद नवाब एक बार सुर्खियों में हैं और वजह फिर उनका यही बेशकीमती वीडियो ही बना है. दरअसल ये वीडियो एक डिजिटल संपत्ति के तौर पर बिकने जा रहा है और इसे नीलामी पर लगाया है खुद चांद नवाब ने. इस वीडियो की बिडिंग प्राइज 46 लाख रूपये रखी गई है और इसे फाउंडेशन पर बिक्री के लिए बतौर NFT के रूप में रखा गया है, दरअसल इस प्लैटफॉर्म पर डिजिटल संपत्तियों की नीलामी होती है.बता दें कि ये वीडियो साल 2008 का है जब चांद कराची रेलवे स्टेशन पर ईद को लेकर रिपोर्टिग कर रहे थे, इस दौरान वो एक ही लाइन पर फंबल कर रहे थे और हालात भी ऐसे हो रहे थे कि वो अपना पीस टू कैमरा सही से नहीं दे पा रहे थे, इसी की वजह से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया