पाक: रावलपिंडी में सेना का प्लेन क्रैश, 17 लोगों की मौत, 20 घायल

Updated : Jul 30, 2019 08:18
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान के रावलपिंडी में सेना का प्लेन रिहायशी इलके में क्रैश हो गया है. इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. एक बयान में, सेना ने कहा कि विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों में पांच सैनिक थे. बचाव अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है. जांच अधिकारियों का कहना है कि विमान ने टॉवर से अचानक नियंत्रण खो दिया था लिहाजा हादसे की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है. 

पाकिस्तानरावलपिंडी

Recommended For You