देश में कोरोना ने त्राहिमाम मचा रखा है...हर दिन किसी न किसी कोने से ऐसी तस्वीरें आती हैं दिल को झकझोर देती हैं...ताजा तस्वीर आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम (Srikakulam of Andhra Pradesh) से आई हैं. वायरल हो रही इस तस्वीर में एक लड़की कोरोना पीड़ित (Corona sufferer) अपने पिता को पानी देना चाहती है लेकिन उसकी मां ही उसे रोक रही है. दरअसल जमीन पर लेटा 50 साल का ये शख्स विजयवाड़ा में नौकरी करते हैं. कोरोना पॉजिटि (Corona positive) व होने के बाद वह अपने गांव श्रीकाकुलम लौटा लेकिन ग्रामीणों ने उनको गांव में घुसने नहीं दिया गया.
पीड़ित शख्स को गांव के बाहर एक मैदान में बनी झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर किया गया. इसी दौरान जमीन पर लेटे पिता को प्यास लगने पर उसकी बेटी उसे पानी का बोतल देती है लेकिन उसकी मां उसे इस डर से रोकती है कि कहीं वो भी कोरोना की चपेट में न आ जाए. दुखद ये है कि इलाज नहीं मिलने की वजह से पीड़ित शख्स की न सिर्फ मौत हो गई बल्कि उसकी बेटी और पत्नी भी अब कोरोना पॉजिटिव हैं. हद ये है कि इतना होने के बावजूद लोग तमाशबीन बने रहे.