जम्मू कश्मीर का पहलगाम एक बार फिर सैलानियों से गुलजार होने लगा है. चारों तरह बर्फ की सफ़ेद चादर में लिपटे पहाड़ और स्नोफॉल का मज़ा लेने की लिए भारी संख्या में लोग पहलगाम पहुंच रहे हैं. पिछले साल covid 19 की वजह से यहां के टूरिज्म सेक्टर को भारी नुक्सान झेलना पड़ा था लेकिन इस साल दिसंबर- जनवरी में हुई बर्फबारी के बाद हालात एक बार फिर पटरी पर लौटने लगे हैं .
सैलानियों से पहलगाम के गुलजार होने के बाद पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के चेहरे पर ख़ुशी एक बार फिर लौट आयी है और दूर- दूर से यहां पहुंचे सैलानी भी धरती पर इस जन्नत के दीदार कर के काफी खुश नज़र आ रहे हैं. बर्फ में खेलते पर्यटकों के चेहरे पर ये ख़ुशी साफ़ देखी जा सकती है. लोग यहां पहुंच कर खाने पीने और शॉपिंग का भी मज़ा ले रहे हैं .