केंद्र की वैक्सीनेशन पॉलिसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (Chidambram ) ने तीखे सवाल किए हैं. चिदंबरम ने कहा कि ये सरकार वन नेशन, वन मार्केट (One Nation, One Market) की बात करते हैं तो फिर वैक्सीनेशन को लेकर आप वन नेशन, वन प्राइस क्यों नहीं किया जाना चाहिए.पू्र्व वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सी न की कीमत तय ना करने और केंद्र सरकार के लिए उपलब्ध कीमत पर राज्य सरकारों को वैक्सीन ना मिलने से सरकार मुनाफाखोरों को बढ़ाने का काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन वाले राज्यों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा. राज्यों को पहले ही जीएसटी कलेक्शन नहीं मिला है. उनकी कर्जदारी बढ़ गई है,जिससे उन्हें और नुकसान हो सकता है.साथ ही चिदंबरम ने पीएम केयर्स फंड का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि कोई नहीं जानता कि इस फंड में जमा किए गए करोड़ों रूपये कहां गए.