1 मई से देश में व्यापक तरीके से वैक्सीनेशन प्रोग्राम (Vaccination ) शुरू हो जाएगा, लेकिन कई राज्यों की ओर से वैक्सीन में कमी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर 1 मई को लोग वैक्सीन के अभाव में वैक्सीनेशन सेंटर्स से वापस लौटे तो क्या हर्षवर्धन मंत्री पद से
इस्तीफा दे देंगे. एक ट्वीट के जरिए चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार का ये दावा कि राज्यों के पास टीकों का पर्याप्त स्टॉक है, सच्चाई से कोसो दूर है. आपको बता दें कि वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर संकट के बादल इस लिए मंडरा रहे हैं क्योंकि मध्यप्रदेश, गुजरात (Gujrat) समेत देश के कई राज्यों ने कहा कि वैक्सीन का पूरा स्टॉक अभी मौजूद नहीं है.आपको बता दें कि देशभर में 18 से 45 साल उम्न् के लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगाई जानी है.