देश में जारी ऑक्सीजन के संकट पर मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) के प्रमुख और विख्यात डॉक्टर डॉ नरेश त्रेहन (Dr. Naresh Trehan) का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में इस संकट से पार पा लिया जाएगा. त्रेहन के मुताबिक सरकार और स्टील प्लांट लगातार चीजों को सुधरने में लगे हैं और जल्द ही इसके नतीजे सामने होंगे.