अंबानी के घर के पास मिली संदिग्ध कार का मालिक नहीं था हिरेन, राज्य सरकार ने ATS को जांच सौंपी

Updated : Mar 05, 2021 17:56
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास जो संदिग्ध कार मिली थी मनसुख हिरेन उसका मालिक नहीं था. दरअसल शुक्रवार दोपहर ऐसी खबरें आई थीं कि जिलेटिन वाली उस कार के मालिक मनसुख का शव मिला है, उसने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है. इसपर राज्य के गृह मंत्री ने विधानसभा में बताया कि कार का असली  मालिक कोई सैम मुतैन नाम का आदमी है, उसपर मनसुख हिरेन की कोई देनदारी थी जिस वजह से मनसुख ने हिरेन की गाड़ी रखी हुई थी. देशमुख ने ये भी बताया कि राज्य सरकार की तरफ से मामले की जांच ATS को सौंप दी गई है. 

आपको बता दें कि 25 फरवरी की शाम को मुकेश अंबानी के घर के पास संदिग्ध अवस्था में एक स्कॉर्पियो कार खड़ी मिली थी जिसमें से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की गई थीं, साथ ही धमकी  भरा एक पत्र भी मिला था.  

Scorpioexplosive deviceMukesh Ambani HouseAmbani

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या