AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने NRC को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कह रही है कि वो देशभर में इसे लागू करेगी, ओवैसी बोले कि अगर ऐसा होता है तो मुसलमानों की नागरिकता बादशाह सलामत की इच्छा पर निर्भर करेगी. ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा... दस्तावेज उसी तरह से नहीं होते हैं जैसे नागरिकता. NRC के तहत अगर सभी मुसलमानों को गैर भारतीय मान लिया जाता है तो हमें तभी नागरिक माना जाएगा जब बादशाह सलामत हमारे दस्तावेजों को सही मानते हैं. उन्होंने लिखा कि इसके परिणाम भयावह होंगे. ओवैसी बोले कि, माना NRC में किसी मुसलमान और किसी गैर मुस्लिम का नाम नहीं आया तो गैर मुस्लिम को आप CAA के जरिए नागरिकता दे देंगे, लेकिन मुसलमान राज्यविहिन हो जाएंगे. ओवैसी ने लोकसभा में भी CAB को लेकर कहा था कि इसका उद्देश्य मुसलमानों को 'राष्ट्रविहीन' बनाना है और इससे एक और विभाजन होगा.