स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने बार्सिलोना छोड़ने के बाद अब फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (Paris Saint Germain) ज्वाइन किया है. स्पेनिश मीडिया को मेसी के पिता जॉर्ज ने इस बात की जानकारी दी. मेसी ने PSG के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और जल्द ही वे इस क्लब की जर्सी में खेलते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें । Neeraj Chopra: AFI का बड़ा ऐलान, नीरज के गोल्ड मेडल जीतने की तारीख आने वाले सालों में यूं रखी जाएगी याद
पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलते हुए मेसी को हर साल 25 मिलियन पाउंड यानी कि करीब 258 करोड़ रुपये मिलेंगे और मेसी के पास इस डील को तीन साल तक बढ़ाने का विकल्प होगा. मालूम हो कि मेसी ने इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें वो काफी भावुक हुए थे.