वैक्सीनेशन ड्राइव (Vaccination Drive) को रफ्तार देने वाला Made in India पोर्टल CoWIN की जरूरत अब विदेशों में भी महसूस हो रही है. कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया और पनामा सहित करीब 50 देशों ने अपने टीकाकरण अभियान के लिए CoWIN system में दिलचस्पी दिखायी है.
इन देशों की दिलचस्पी पर भारत ने भी बड़े दिल का उदाहरण पेश किया है. भारत ऐसे देशों के साथ 'ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर' मुफ्त में साझा करेगा. अधिकारियों को सॉफ्टवेयर का एक 'ओपन सोर्स' संस्करण तैयार करने और इसमें रुचि दिखाने वाले किसी भी देश को मुफ्त मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है. बता दें, पांच महीनों में कोविन पोर्टल 30 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन और वैक्सीन ड्राइव को संभालने लायक हो गया है.