मुंबई के MTNL बिल्डिंग में भीषण आग, करीब 100 लोगों को बचाया गया
Updated : Jul 22, 2019 17:23
|
Editorji News Desk
मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित MTNL की बिल्डिंग में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई. हादसे के दौरान इमारत में कई लोग मौजूद थे. लेकिन दमकल कर्मियों ने करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. बचाव कार्य के दौरान 2 दमकलकर्मी भी घायल हो गए हैं. अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंंका है, जिन्हें निकालने और आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए दमकल विभाग हर मुमकिन कोशिश कर रहा है.
Recommended For You