थाईलैंड (Thailand) में कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) ने सरकार को डरा दिया है. इसके साथ ही थाईलैंड सरकार की उस घोषणा पर भी संकट आ गया है जिसमें विदेशी सैलानियों के आने के लिए कोविड नियमों में ढील के साथ-साथ कई दूसरी रियायत की प्लानिंग की गई थी.
थाईलैंड में पारंपरिक थाई नव वर्ष के बाद थाईलैंड में रविवार को रिकॉर्ड 1,767 नए मामले दर्ज किए. थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राजधानी बैंकॉक समेत थाईलैंड के सभी 77 प्रांतों में भी कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप फैला हुआ है. बैंकाक और उसके आस-पास के मनोरंजन स्थलों के मामलों में आई गड़बड़ी ने सरकार की हाल ही में घोषित योजनाओं को खतरे में डाल दिया है. बता दें कि थाईलैंड सरकार ने हाल में विदेशी सैलानियों का क्वारंटीन पीरियड दो हफ्ते से घटाकर 10 दिन करने का प्रस्ताव दिया था, जबकि जिन यात्रियों को टीका लगाया गया है, उन्हें सिर्फ सात दिनों के लिए आइसोलेट रहना था.