लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने ओरलिंस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट से फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं. सायना ने गुरुवार को महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में फ्रांस की मेरी बाटोमीने को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. पहला गेम हारने के बाद सायना ने वापसी की और 18-21, 21-15, 21-10 से जीत हासिल की. उधर विश्व में 162वें नंबर की इरा शर्मा ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.