Ramdas Athwale की कविता से विपक्षी नेता हुए नाराज, कहा था- मोदी जी से ना लो पंगा वर्ना कर देंगे...

Updated : Aug 11, 2021 23:27
|
Editorji News Desk

Ramdas Athwale अक्सर अपने चुटीले अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं. संसद में हों या संसद से बाहर उनके व्यंग बाण पर प्रधानमंत्री भी मुस्कराए बिना नहीं रह पाते. लेकिन बुधवार को राज्यसभा में उनका ये अंदाज हंगामे का कारण बन गया. OBC Reservation Bill पर बोलते हुए रामदास आठवले ने एक कविता पढ़ी जिसके कुछ शब्दों पर विपक्ष ने घोर आपत्ति जताई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सदन में बोला कि 'विरोधी दल रोज बोल रहे हैं हाय-हाय, पर मोदी जी दे रहे हैं सबको सामाजिक न्याय. जनता आपको 2024 में कह देगी बाय-बाय, फिर हम कांग्रेस को कहेंगे हाय-हाय' इसमें आगे उन्होंने जोड़ा कि 'आप रोज करते हैं हाउस में दंगा तो एक दिन हम आपको कर देंगे नंगा, मोदी जी से मत लो आप पंगा' उनकी इन पंक्तियों को लेकर सदन में हंगामा शुरू हो गया और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने उनके इन शब्दों पर कड़ी आपत्ति जताई.

ये भी पढ़ें: Monsoon Session: हंगामे की भेंट चढ़ा संसद सत्र, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Ramdas AthawaleOBC Bill

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'