संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुके किसानों से संबंधित तीन बिलों पर विपक्ष का विरोध जारी है। राज्यसभा से बचे हुए सत्र तक के लिए निलंबित किए गए आठ सांसदों का समर्थन और बिलों को वापस लेने की मांग करते हुए विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा का बहिष्कार किया। इससे पहले, उन्होंने राज्यसभा का भी बहिष्कार किया था। इस बीच, कृषि बिलों पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि ये लोग किसान नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।