स्मार्टफोन के शौकीन और ओप्पो (Oppo Mobiles) के फैंस के लिए अच्छी खबर है. भारत में ओप्पो रेनो6 5जी (Oppo Reno6 5G) की सेल शुरू हो गई है. 64 मेगापिक्सल कैमरा और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ ये दमदार फोन बाजार में कई दूसरे ब्रांड्स को टक्कर देने वाला है.
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में मीडियाटेक डामेंसिटी 900 Soc प्रोसेसर है. ओप्पो रेनो6 5जी फोन में 6.43 इंच की FHD और एमोलेड स्क्रीन है. इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मेमरी भी है. बैटरी की बात करें तो फोन में 4300mAh की दमदार बैकअप वाली बैटरी दी गई है. इस मॉडल की कीमत कंपनी ने 29,900 रुपये तय की है.
यह भी पढ़ें: Apple Revenue: iPhone की ताबड़तोड़ सेल ने कंपनी के रेवेन्यू में किया इजाफा