Oppo के लेटेस्ट स्मार्टफोन Reno 5 Pro 5G की भारत में सेल शुरु हो गई. यह सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आई है. 5 कैमरे वाले 5G स्मार्टफोन पर बंपर कैशबैक से लेकर आकर्षक डील मिल रहे हैं. कंपनी ने Oppo Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत 35,990 रुपये रखी है. इस कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. ऑफर की बात करें तो HDFC, ICICI, बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक और Zest मनी की ओर से ग्राहकों को रेनो 5 प्रो 5जी की खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक दिया जाएगा. इसके अलावा ग्राहक इस डिवाइस को नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकेंगे.