Oppo की तरफ से INNO Day 2020 इवेंट में नए रोलेबल स्मार्टफोन कंसेप्ट से पर्दा हटाया. Oppo ने रोलेबल स्मार्टफोन Oppo X 2021, Oppo AR Glass यानी ऑगमेंटेड रियलिटी 2021 पेश किया. Oppo ने ऐलान किया कि दोनों नए प्रोडक्ट साल 2021 तक बिक्री के लिए अवेलेबल हो जाएंगे. Oppo X 2021 स्मार्टफोन में रोलेबल डिस्प्ले 6.7 इंच से 7.4 इंच में आएगा. मतलब फोन का मेन डिस्प्ले 6.7 इंच का होगा, जबकि यूजर इसके डिस्पले को स्ट्रेच करके 7.4 इंच कर पाएंगे. आसान भाषा में समझें तो यूजर अपने हिसाब से डिस्प्ले का इस्तेमाल कर पाएंगे. यह बिल्कुल नए तरह का स्मार्टफोन होगा. अभी तक मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन मौजूद थे लेकिन जल्द ही रोलेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की एंट्री हो जाएगी.