Oppo ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए इंडियन मार्केट में अपना नया फोन Oppo A16 लॉन्च कर दिया है, साथ ही इसकी बिक्री भी शुरू कर दी है. कंपनी की पॉप्युलर A सीरीज का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन 4GB RAM और 64GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 13,990 रुपये रखी गई है.
Oppo A16 के स्पेसिफिकेशन्स-
- Oppo A16 में 6.52 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है.
- बैटरी के मामले में ये फोन दमदार है. साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है.
- हालांकि Oppo के इस नए A16 का कैमरा सेटअप थोड़ा नॉर्मल लग रहा है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13 Megapixel का प्राइमरी कैमरा, 2 Megapixel का मैक्रो और 2 Megapixel का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है.
- वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी ने 8 Megapixel का शूटर दिया है.
- वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन वाले इस फोन को कंपनी ने क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन में उतारा है.