पश्चिम बंगाल में TMC को 136-146 सीटें, बीजेपी को मिल सकती हैं 130-140 सीटें: ओपिनियन पोल

Updated : Mar 24, 2021 09:46
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल चुनाव का पहला चरण अब नजदीक ही है ऐसे में एबीपी (ABP) और सीएनएक्स (CNX) का ओपिनियन पोल बीजेपी (BJP) और टीएमसी (TMC) दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर दिखा रहा है. इस सर्वे में बीजेपी और टीएमसी के बीच वोटों का फासला बहुत कम दिखाया गया है यानि ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है.ओपिनियन पोल  (Opinion Poll) के मुताबिक 294 वाली विधानसभा में टीएमसी को 136-146 सीटें मिल सकती हैं

बीजेपी के खाते में 130-140 सीटें जाने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस गठबंधन महज़ 14-18 सीटों पर सिमट सकता है जबकि 1-3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं.सर्वे के मुताबिक उत्तर बंगाल( North Bengal)  की 56 सीटों में बीजेपी को बढ़त मिल सकती है. लेकिन ग्रेटर कोलकाता ( Greater Kolkatta)  की 35 पर टीएमसी के आगे रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसी तरह दक्षिण पूर्व बंगाल की 84 सीटों पर टीएमसी आगे रह सकती है तो दक्षिण पश्चिम बंगाल में बीजेपी का प्रभाव दिख सकता है.

OPINION POLLWest Bengal Assembly

Recommended For You

editorji | चुनाव 2024

Loksabha Election 2024: संदेशखाली की घटना को पैसे देकर सजाया गया- सीएम ममता बनर्जी

editorji | लोकल ख़बरें

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर SC में याचिका, दावा- डर से एक लाख लोगों ने किया पलायन

editorji | राजनीति

खून से सने हैं ममता के हाथ, हम इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएंगे: जेपी नड्डा

editorji | राजनीति

बंगाल: सुबह 10.30 बजे CM पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी, देखें कौन-कौन होगा शामिल

editorji | राजनीति

पश्चिम बंगाल पहुंचे BJP चीफ जेपी नड्डा, बोले- भारत के बंटवारे में हुई थी ऐसी हिंसा