वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों (New Zealand bowlers) की चुनौती के लिए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Opener Rohit Sharma ) पूरी तरह तैयार हैं. रोहित ने कहा कि वे लिमिटेड ओवर्स में कीवी पेस अटैक का सामना कर चुके हैं इसीलिए इस बार भी कोई परेशानी नहीं होने वाली.
रोहित बोले कि मजबूत न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ बिना प्रेशर लिए चीजों को आसान बनाने की कोशिश करनी होगी ताकि लंबी पारी खेली जा सके. रोहित के मुताबिक वो कीवी पेस अटैक की कमान संभालने वाले बॉलर्स को पहले फेस कर चुके हैं और बखूबी उनके मजबूत और कमजोर पक्षों को जानते हैं. उन्होंने कहा कि लॉग्न फॉर्मेट में आपको संयम से परिस्थितियों का सामना करना चाहिए.