केंद्र सरकार ने पहली बार माना है कि कोरोना महामारी की सेकेंड वेव के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कुछ मरीजों की मौत हुई है. राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक लिखित जवाब में कहा कि आंध्र प्रदेश की सरकार की 9 अगस्त कि चिट्ठी के मुताबिक 10 मई 2021 को श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट वाले कुछ मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई. इस जवाब में ये भी कहा गयाकि 10KL ऑक्सीजन टैंक के समतलीकरण और अस्पताल के बैकअप सिस्टम को चालू करने के दौरान ऑक्सीजन के प्रेशर में कमी आई, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. हालांकि इस जवाब के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि अभी तक सिर्फ पंजाब सरकार ने ही ऑक्सीजन की कमी से 4 मरीजों की मौतों की जानकारी भी केंद्र सरकार को दी है.
दरअसल पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद में कहा था कि केंद्र को मिले डेटा के मुताबिक देश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत की सूचना सरकार के पास नहीं है, स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान को लेकर खासा हंगामा हुआ था.
ये भी पढ़ें- उज्ज्वला 2.0 के तहत अब बिना राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र के भी मिल सकेगा कनेक्शन