OnePlus Nord 2 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया. OnePlus Nord 2 कंपनी का अगला 5G स्मार्टफोन है जिसे 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है.
वनप्लस नॉर्ड 2 में 6.43 इंच का फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. डुअल-सिम स्लॉट वाले इस 5 जी स्मार्टफोन में OxygenOS 11.3 इन-बिल्ट है, फोन MediaTek Dimensity प्रोसेसर पर काम करता है.
5G आएगा तो क्या-क्या बदल जाएगा?
OnePlus Nord 2 में 50MP के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. एक एडिशनल 8MP सेकेंडरी सेंसर और पीछे एक 2MP मोनोक्रोम सेंसर है. फ्रंट में, 32MP का सेल्फी कैमरा है जिसमें डुअल वीडियो, नाइटस्कैप अल्ट्रा, ग्रुप शॉट 2.0 वगैरह शामिल हैं. स्लो मो और टाइमलैप्स के लिए अलग से ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं.
वनप्लस नॉर्ड 2 के 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपए, 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 29,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 34,999 रुपए है.