OnePlus 9 Series launched: OnePlus ने अपने मोस्ट अवेटेड 9 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स के साथ कंपनी ने OnePlus 9 Series Smartphones में Oneplus 9 और Oneplus 9 Pro और Oneplus 9R लॉन्च किया है. OnePlus ऐसा स्मार्टफोन ब्रांड है जिसे यूज़र्स खासतौर से गेम खेलने के मकसद से खरीदते हैं. फ्लैगशिप फीचर्स वाले OnePlus 9R की बात करें तो ये इन तीनों में सबसे कम कीमत वाला स्मार्टफोन है. Carbon Black और Lake Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च OnePlus 9R की कीमत फिलहाल 39,999 रुपये है जो कि इसके शुरुआती 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं OnePlus 9 की कीमत 54,999 है जबकि Oneplus 9 Pro की कीमत 69,999 है. अच्छी बात ये है कि इस बार कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग को भी फास्ट कर दिया है. यानी अब वायरलेस और वायर्ड दोनों तरह से मोबाइल को फास्ट चार्ज किया जा सकेगा. इसके अलावा OnePlus 9 सीरीज के साथ कंपनी ने OnePlus Watch भी लॉन्च की है जिसकी कीमत 14,999 है.