One Plus जल्द भारतीय बाजार में उतार सकता है स्मार्ट TV
Updated : Jun 24, 2019 15:19
|
Editorji News Desk
चीनी मोबाइल कंपनी OnePlus को भला कौन नहीं जानता, स्मार्टफोन के प्रीमियम सेगमेंट में अपनी धाक जमाने के बाद अब खबर है कि कंपनी जल्द ही भारत में OnePlus TV लॉन्च कर सकती है. हालांकि OnePlus ने आधिकारिक तौर पर OnePlus TV के लॉन्च का फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया है. लेकिन टिप्स्टर इशान अग्रवाल जो कि बड़े सटीक लीक करते हैं, उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया है कि OnePlus TV अब ज्यादा दूर नहीं है. हालांकि उन्होंने भी ये खबर सूत्रों के हवाले से ही दी है. लेकिन इस ट्वीट में OnePlus TV के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है, पर ये जरूर लिखा है कि कंपनी इसे इसी साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है.
Recommended For You