टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों पर मेडल्स की बारिश हो रही हैं. इसके बीच शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत चुकी अवनि लेखरा ने एक दूसरी कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया है. वे पहली भारतीय महिला पैरालंपियन बन गईं हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल अपने नाम किए हैं. महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 इवेंट में अवनि ने कांस्य पदक अपने नाम किया. वे फाइनल में 445.9 का स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहीं.
इससे पहले 19 साल की अवनि ने महिलाओं के R-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था, जो पैरालंपिक्स के इतिहास में भारत का शूटिंग में पहला गोल्ड मेडल था