Uttar Prdesh में कोरोना के Kappa Variant से एक मरीज की मौत के कारण स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट पर है. जानकारी के मुताबिक ये मामला संत कबीर नगर का है जहां एक 66 वर्षीय मरीज को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. विस्तृत जांच किए जाने पर ये पता चला कि अमुक व्यक्ति कप्पा वैरियंट से संक्रमित है और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यूपी में कप्पा वेरिएंट का एक और मरीज है लेकिन उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
आपको बता दें कि कप्पा वेरिएंट ने यूके और यूएस में काफी कहर बरपाया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में 109 सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग में 107 डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस मिले हैं जबकि दो मामले कप्पा वेरिएंट के सामने आए हैं. अधिकारियों ने लोगों से अपील कि है के वो कोरोना को लेकर बनाये गए नियमों का पूरी सख्ती के साथ पालन करें.