International Women's Day विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा और अपनी बेटी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. कोहली ने पोस्ट की गई तस्वीरे के कैप्शन में लिखा कि एक बच्चे को जन्म लेते देखना सबसे अद्भुत चीज़ है. इससे ये भी समझ आता है कि ऊपर वाले ने महिलाओं को अंदर जीवन क्यों बनाया. कोहली ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि महिलाएं पुरुषों से बहुत ज़्यादा ताकतवर हैं. इसके बाद उन्होंने अपनी ज़िंदगी की सबसे शानदार महिला अनुष्का को इस मौके पर बधाई देते हुए कामना की की उनकी बेटी वामिका भी अपनी मां के जैसे ही बड़ी हो. अंत में विराट ने सभी महिलाओं को Women's Day की बधाई दी.