Mob Lynching in Neemuch: हैरान कर देने वाली ये तस्वीरें हैं मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के नीमच की जहां एक मामूली से विवाद के बाद एक आदिवासी युवक को इस तरह से यातनाएं दी गईं. पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) के मुताबिक चोरी के शक में पहले तो इस युवको को बेरहमी से पीटा गया और फिर गाड़ी से बांध कर उसको घसीटा गया. गंभीर रूप से घायल इस युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों की पहचान कर दो को कर लिया है.
वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है और कमलनाथ समेत कांग्रेस के कई दूसरे नेताओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर सवाल उठाये हैं. विपक्ष ने आदिवासियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है.