गणतंत्र दिवस के दिन भी देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े और इनकी कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया. मुंबई में पहली बार पेट्रोल 92.50 रुपए से महंगा हुआ है जबकि भोपाल में तो ये 94 रुपए प्रति लीटर पर है. इधर देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल पहली बार 86 रुपये को पार कर गया है.
पेट्रोल की बात करें तो दिल्ली में प्रति लीटर इसकी कीमत हो गई है 86.05 रुपए, मुंबई में 92.62 रुपए, चेन्नई में 88.60 रुपए तो कोलकाता में 87.45 रुपए प्रति लीटर. डीजल की बात करें तो ... दिल्ली में 76.23 रुपए, मुंबई में 83.03 रुपए, चेन्नई में 81.47 तो कोलकाता में 79.83 रुपये प्रति लीटर.